Loading...

रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..

Ankita • 24 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों हेतु 25 जनवरी 2024 को रक्षिका वेलफेयर मार्ट के कार्यालय, शॉप न. 214-B, नजदीक चेतना चौक, मेन मार्किट बिलासपुर में 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास और मासिक मानदेय 18000 रूपए होगा तथा पी एफ एवं ईएसआई भी दिया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 18 से 40 आयुवर्ग के इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 25 जनवरी 2024 को शॉप न०, 214 B मेन मार्किट बिलासपुर, नियर चेतना चौक, जिला बिलासपुर हि. प्र.पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करके ऑनलाइन आवेदन करेंI उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर के कार्यालय में 8091169278 पर संपर्क कर सकते है।