Loading...

रिश्वतखोर एएसआई निर्मल पटियाल सस्पेंड, 14 दिन के लिए भेजा जेल

PARUL • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस विभाग ने रिश्वतखोर एएसआई निर्मल पटियाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। गौर हो कि आरोपी एएसआई पटियाल पुलिस थाना हरोली में कार्यरत थे।

इस दौरान एएसआई निर्मल पटियाल ने किसी मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी। जिसके चलते विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रंगे हाथों 3,000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा था। यह कार्यवाही शिकायतकर्ता अंकिश कुमार उर्फ मोनू निवासी भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना की शिकायत पर अमल में लाई गई थी।

डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। आरोपी की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। एएसआई को सस्पेंड करने की पुष्टि ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की है।