रिश्वत लेते पकड़े एएसआई को कोर्ट से मिला इतने दिन का रिमांड….
HNN/ऊना
जिला ऊना में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा हरोली थाना में तैनात एएसआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया था। मामले आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
गौर हो कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के थाना ऊना में हरोली उपमंडल के भदसाली गांव के रहने वाले अंकिश कुमार उर्फ मोनू पुत्र रामकुमार राणा ने शिकायत दी कि थाना हरोली में उनके और उनके प्रतिवादी पक्ष के बीच मारपीट की घटना को लेकर क्रॉस शिकायतें लंबित चल रही हैं। इसी मामले में उन्होंने समझौता करने की पेशकश की, तो आरोपी सहायक उपनिरीक्षक निर्मल पटियाल ने 3000 रुपये की मांग कर दी।
वहीं, पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जाने पर पीड़ित ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना को मामले की जानकारी दी। जिस पर रविवार को कार्यवाही की गई और एएसआई को एक पक्ष से 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
जिसके बाद एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।