Loading...

रूस में आतंकी हमला, 15 पुलिसकर्मियों समेत कई नागरिकों की मौत

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर आतंकी हमला हुआ है। इस दौरान आतंकियों ने दागेस्तान के डर्बेंट शहर में अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। इन हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की मौत हुई है।

सुरक्षाबलों ने भी चार आतंकियों को मार गिराया है। हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर हमले में 12 कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल भी हुए हैं।माखचकाला में पुलिस यातायात चौकी पर हुई गोलीबारी हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल हुआ है।

देर रात तक फायरिंग में चर्च के पादरी और पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत की खबर आई थी। अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो चुका है। देर रात आई शुरुआती खबरों के मुताबिक हमलावरों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही के दौरान रूस के सुरक्षाबलों ने कई हमलावरों को मार गिराया।