Loading...

रूस से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, उज्बेकिस्तान की डायवर्ट..

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा आ रहे अजूर एयरलाइंस के प्लेन को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी होने के चलते इस चार्टर्ड फ्लाइट को भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया।

बता दें कि अजूर एयरलाइंस का प्लेन रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 238 लोगों को लेकर गोवा आ रहा था। इसी दौरान दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है।