Loading...

रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल

Shailesh Saini • 2 Hours Ago • 1 Min Read

परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस; गोताखोरों की मदद लेने की तैयारी

हिमाचल नाऊ न्यूज़श्री रेणुकाजी।

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल श्री रेणुकाजी झील में गुरुवार को एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक झील में डूब गया है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान सुमित निवासी सामुदायिक बस्ती ददाहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर के समय रेणुकाजी झील में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया।घटना के बाद झील के स्नानघाट की सीढ़ियों से युवक के कपड़े, जूते और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

इसके बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही सामुदायिक बस्ती के लोग बड़ी संख्या में झील किनारे पहुंच गए। वहीं रेणुकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने झील के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।पुलिस अब युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की सहायता लेने की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Topics: