Loading...

रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्राॅली का फटा टायर, स्थानीय दुकानदार जख्मी

Ankita • 16 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थित दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार में अस्पताल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली का टायर फटने से एक सथनीय दुकानदार जख्मी हुआ है। बता दें दुकानदर को मुंह और सिर पर चोटें आई हैं।

घायल दुकानदार को अस्पताल में उपचार देने के बाद छुट्टी कर दी गई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि दुकान पर ग्राहक नहीं थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार के बीचोंबीच रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली का टायर अचानक ही फट गया।

इस दौरान टायर से निकला लोहे का रिंग मनियारी की दुकान का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे दुकानदार जख्मी हाे गया। घायल दुकानदार को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया है।