Loading...

रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / ऊना

जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला खुर्द रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक की पहचान 35 वर्षीय गुरजीवन पुत्र कमल सिंह निवासी जनकौर के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोज की तरह आज भी रेलवे के गार्ड सुबह ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोटला खुर्द में ट्रैक किनारे उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

उधर, रेलवे पुलिस इंचार्ज पुरुषोत्तम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। शव को शव गृह में रखवा दिया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।