लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रैली ऑफ चंबा- निर्धारित सड़क मार्गो पर सामान्य वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 11:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

रैली ऑफ़ चम्बा के सफल आयोजन को लेकर आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता मे सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों और पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ मुख्यालय किलाड़ के अवासीय आयुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सफल आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। आवासीय आयुक्त ने कहा कि 18 जून को चलो चम्बा अभियान के तहत रैली ऑफ़ चम्बा मे वाहनों का काफिला प्रसिद्ध साच पास मार्ग से गुजरते हुए जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचेगा और वहाँ से सुराल भटोरी के लिए रवाना होगा।

जिसमें देश भर से कार और बाइक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंनें सुरक्षा के लिहाज से 18 और 19 जून को पुलिस विभाग को निर्धारित सड़क मार्गो को सामान्य वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि रैली के दौरान वाहनों की गति समान्य से अधिक होंगी, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से लोगों और उनके माल मवेशियों को भी निर्धारित सड़क मार्गों से दूर रहने के लिए प्रचार प्रसार में अपना सहयोग दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने यह भी कहा कि रैली ऑफ चंबा की सुपर स्टेज पांच के तहत बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर की रैली होगी। रैली के वाहन प्रसिद्ध 14500 फीट ऊंचे साच पास से गुजरेंगे। भूत ग्राउंड से किलाड़ तक वाहनों की गति सामान्य होगी। इसी तरह सुपर स्टेज छह के तहत रैली किलाड़-1 से सुराल भटोरी तक चलेगी। इसके तहत रैली के वाहनों को 24.59 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश भी दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]