Loading...

रोटरी क्लब द्वारा कल यहां आयोजित होगा रक्तदान शिविर…..

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर द्वारा आईटीआई डोहग में 10 जनवरी को रक्तदान शिविर का अयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के युवा व प्रशिक्षु 50 से अधिक युनिट रक्तदान करेंगे। आईटीआई की प्राचार्य कुमारी नवीन से इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष एनआर बरवाल, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर और पूर्वाध्यक्ष रामलाल वालिया ने बताया कि अप्रैल माह में नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रोटरी का मेजर शल्य चिकित्सा शिविर भी लगेगा। जिसमें पत्थरी, हर्निया व गोल ब्लैडर जैसी गंभीर बिमारियों की निःशुल्क शल्य चिकित्सा रोटरी की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे।

बैठक में मौजूद रोटेरियन रणजीत चौहान, दलीप ठाकुर, नरेंद्र ने बताया कि जोगिंद्रनगर में रोटरी के विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में अब तक हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। बैठक में मौजूद रोटेरियन रणजीत चौहान, दलीप ठाकुर, नरेंद्र ने बताया कि जोगेंद्रनगर में रोटरी के विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में अब तक हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है और यह सिलसिला आगे भी इसी प्रकार से जारी रहेगा।