Loading...

रोटरी रॉयल सोलन द्वारा 21 से 25 अप्रैल तक लगेगा निशुल्क काइरोप्रैक्टिक व इलेक्ट्रो थेरपी शिविर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Apr 2025 • 1 Min Read

सोलन

गुरुद्वारा सपरून के पास केयर एंड शेयर सेंटर में लगेगा पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर, दवा रहित पद्धति से होगा इलाज

रोटरी रॉयल सोलन द्वारा 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक एक विशाल निशुल्क काइरोप्रैक्टिक और इलेक्ट्रो थेरपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सपरून स्थित गुरुद्वारा के पास केयर एंड शेयर सेंटर में लगाया जाएगा।

दो समय पर होगी सुविधा

रोटरी रॉयल के मीडिया प्रभारी अनिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रतिदिन दो समय—सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक—चलेगा। शिविर में मरीजों का बिना दवा के उपचार किया जाएगा।

शुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति से उपचार

उन्होंने बताया कि यह एक विशुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बिना किसी दवा के, केवल स्पाइन अलाइनमेंट और इलेक्ट्रो थेरपी तकनीकों से इलाज किया जाता है। नियमित रूप से इस विधि को अपनाने से अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

जनमानस को लाभ पहुंचाने का प्रयास

रोटरी रॉयल का यह प्रयास सोलनवासियों को नई चिकित्सा पद्धतियों से परिचित कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।