HNN/ कुल्लू
बीते शनिवार को मणिकर्ण मार्ग पर डुंखरा के समीप पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में मीडिया जगत लाल हो गया है। आज प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू व नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा को इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा और इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा भी की। उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच की मांग उठाई है।
इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में लोकतंत्र के प्रहरियों पर इस तरह की घटना न घटे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौर रहे कि दो दिन पहले मणिकर्ण मार्ग पर डुंखरा के पास एक निजी होटल के बाहर युवती की निर्मम पिटाई हो रही थी और वहां से गुजर रही मीडिया की टीम ने जब यह घटनाक्रम देखा तो वे बीच-बचाव में गए लेकिन उन पर भी होटल मालिक, उसके बेटे व स्टाफ ने हमला किया और बाद में पुलिस आने पर होटल मालिक ने पत्रकारों से बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी भी दी। यहां तक भी कह डाला कि अब देखते हैं कि तुम दिल्ली कैसे पहुंचते हो। उसके बाद जिला प्रशासन ने पत्रकारों सुरक्षा दी और सुरक्षित स्थान पर ठहराया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





