Loading...

रोहडू मेले में प्रस्तुति के लिए इस दिन से शुरू होंगे कलाकारों के ऑडिशन….

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

देवता साहिब शिकडू महाराज के सान्निध्य में 20 अप्रैल से शुरू होने जा रहे रोहडू मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों में रोहडू व निकट क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारों व बाहर के कलाकारों का ऑडिशन 16, 17 व 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक बी. फार्मेसी कॉलेज अणु रोहडू, तहसील रोहडू, जिला शिमला के सभागार में रखा गया है।

मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहडू विजय वर्धन सारस्वत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रस्तुति देने के इच्छुक, नए एवं उभरते कलाकार जिन्होंने मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आवेदन किया है या करना चाहते हैं वह 16 से 18 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सभागार बी. फार्मेसी कॉलेज अणु रोहडू, में परीक्षण के लिए उपस्थित हों, ताकि ऑडिशन में आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परिणाम के अनुसार ही कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तुतियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बिना ऑडिशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतिम समय पर आने वाले कलाकारों को मौका नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए कोई पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। आवेदक सीधे परीक्षण स्थल पर दिए गए समयानुसार पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01781-240009, 94186-81500 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।