Loading...

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात, तापमान में गिरावट

Ankita 15 Apr 2024 Edited 15 Apr 1 min read

अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू पहुंचे पर्यटक

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसके चलते अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ऊपरी क्षेत्रों में पारा काफी लुढ़क गया है। जानकारी के मुताबिक, 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है।

ताजे हिमपात के बाद पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं बारिश और बर्फ़बारी होने से निचले क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से भी काफी निजात मिली है।

सोमवार को मनाली से काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू पहुंचे। सैलानियों ने यहां साहसिक गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक यहां पर बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे है।