लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लंदन में अमृतपाल के समर्थन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Ankita | 24 मार्च 2023 at 2:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। अब तक उसके 150 से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ था।

इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये एक्शन लिया है। इस मामले में आईपीसी, यूएपीए और सरकारी संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इन गैरकानूनी गतिविधियों में भारतीय नागरिकता रखने वाले कुछ व्यक्ति भी शामिल थे, ऐसे में पुलिस ने इसमें संज्ञान लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लंदन में लहराए गए थे खालिस्तानी झंडे
अमृतपाल पर कार्रवाई से तिलमिलाए खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने उग्र प्रदर्शन किया था। 19 मार्च को उपद्रवियों ने भारतीय उच्चायोग पर भारत का झंडा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगा दिया था।

हालांकि, थोड़ी देर बाद तिरंगे को फिर से लहराया गया था। इसके बाद 22 मार्च को भी खालिस्तान समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षा कर्मियों पर बोतलें भी फेंकी थी।

पुलिसवालों से उनकी धक्का-मुक्की हुई वहीं सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी झंडे लहराए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]