लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लंपी रोग का अब होगा खात्मा, वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन, पीएम मोदी ने दी जानकारी

PRIYANKA THAKUR | 12 सितंबर 2022 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में लंपी रोग बीमारी ने कहर बरपा रखा है। अब तक हजारों गायों की मौत लंपी रोग के चलते हो चुकी है, जिससे दुग्ध उत्पादन पर भी असर पड़ा है। इस रोग से मवेशियों के बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने आखिरकार देसी टीका तैयार कर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में बताया कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर लंपी रोग को कंट्रोल करने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वैज्ञानिकों ने लंपी रोग बीमारी के लिए देसी टीका भी बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”कई राज्य मवेशियों में लंपी वायरस स्किन बीमारी से जूझ रहे हैं और यह बीमारी डेयरी क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनकर उभरी है।

” इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी स्किन डिजीज के लिए स्वदेशी वैक्सीन भी तैयार की है।” उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत के कई राज्यों में इस बीमारी के कारण पशुओं का नुक्सान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]