लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लकड़ी का चार मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, 4 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 2:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

मणिकर्ण घाटी के शीला गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां 4 मंजिला लकड़ी का मकान आगजनी की भेंट चढ गया। इतना ही नहीं अग्निकांड में पशुशाला के अंदर बंधे 4 मवेशी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए हैं। अग्निकांड में 20 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुक्सान हुआ है।

हालांकि, अभी तक मकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवराज निवासी शीला के चार मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने जब मकान में धुआं उठता देखा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने भी घर से भाग कर अपनी जान बचाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मकान लकड़ी का होने के कारण परिवार वालों की आंखों के सामने ही धू-धू कर जलने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु लपटें इतनी तेज थी कि मकान को नहीं बचाया जा सका। मकान की निचली मंजिल में पशु बंधे थे जिन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। अग्निकांड में दो मवेशी व दो भेड़ें जिंदा जल गईं।

उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आग लगने से 4 मंजिला मकान जल गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]