लकड़ी का तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह…
HNN/ चंबा
जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां लकड़ी से बना 3 मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह हो गई है जिससे पीड़ित परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार भरमौर पंचायत की वार्ड पंच अंजना देवी के तीन मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। मकान लकड़ी का होने के कारण चंद ही मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गया। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। वही अभी तक मकान में आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।