HNN / चंबा
जिला चंबा के तीसा के तहत आने वाले शिरी गांव में लकड़ी के बने एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गौशाला को भी चपेट में ले लिया। जिसके चलते अंदर बंधी दो दुधारू गाय जिंदा जल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार प्रभु दयाल पुत्र रामा के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन आग निरंतर बढ़ती गई और उसने साथ लगते घर को भी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं इस अग्निकांड में 2 दुधारू गाय भी जिंदा जल गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके इलावा घर के अंदर रखा राशन और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, राजस्व विभाग के पटवारी को नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं। घर में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





