लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरू

Ankita | 29 अक्तूबर 2023 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज वनडे विश्व कप 2023 के 29वें मैच में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड से है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इंग्लैंड ने इस विश्व कप में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन दिन होने पर यह टीम किसी भी टीम को शिकस्त दे सकती है।

यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बटलर ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही चुनते, क्योंकि चेज करते हुए टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम खुद को चुनौती देना चाहती है। रोहित ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी सूर्यकुमार यादव और शमी ही खेलते दिखेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]