लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर-1 बना सदर मंडी थाना, महिला कांस्टेबल इंदिरा और शांति को सराहना
मंडी
सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में पहली तिमाही की टॉप परफॉर्मेंस……….
लगातार तीसरी बार मिली शीर्ष रैंकिंग
पुलिस थाना सदर, मंडी ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता और अनुशासन का परिचय देते हुए 31 मार्च 2025 को समाप्त हुई पहली तिमाही की सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) प्रगति प्रदर्शन रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि थाना सदर को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुई है, जो कि एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक उपलब्धि है।
महिला कांस्टेबल इंदिरा और शांति की भूमिका रही अहम
थाना सदर में सीसीटीएनएस पोर्टल का संचालन कर रहीं महिला कांस्टेबल इंदिरा और शांति के उत्कृष्ट कार्य को विशेष रूप से सराहा गया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को संभव बनाया है। इन दोनों महिला कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं सम्मान दिया गया है।
पूरी टीम को दी गई बधाई
इस अवसर पर थाना सदर की संपूर्ण टीम को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई है। यह उपलब्धि न केवल मंडी पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।