HNN/नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि महा एग्जिट पोल के मुताबिक देश व प्रदेश की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, भाजपा महा एग्जिट पोल से भी कहीं अधिक सीटें हासिल करेगी।
भाजपा ने जो 400 पार का नारा दिया था, वह 4 जून को नतीजों में तब्दील होगा। भाजपा हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से मोहभंग हो चुका है, क्योंकि प्रदेश में कोई भी विकास नहीं हो रहा। विकास के पहिए थम गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा झूठ बोलकर ठगने की राजनीति करते आए हैं। प्रदेश की जनता ने इनको इस चुनाव में वोट की चोट से जवाब दिया है, जिसका परिणाम 4 जून को जनता के सामने आ जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के छुटभैया नेताओं ने भी पंचायत स्तर पर जमकर भ्रष्टाचार किया है, जिसकी भाजपा सरकार आने पर उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इतना ही नहीं इस चुनाव में कुछ कर्मचारी भी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, जिनकी पहचान भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





