Loading...

लगातार तेज हो रहा इस्राइल-हमास संघर्ष, युद्ध में अब तक 5,500 से अधिक लोगों की मौत

Ankita • 21 Oct 2023 • 1 Min Read

हमास और इजरायल के बीच पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर लड़ाई जारी है जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 15 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक पांच 5,537 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

इस्राइल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1400 से ज्यादा है। उधर, गाजा पट्टी में हुई बमबारी में 4,137 से अधिक की मौत हो चुकी है। गौरतलब है, आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर सात अक्तूबर को सुबह अचानक हमले कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच संघर्ष जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और उनके शीर्ष सहयोगियों ने इस्राइली नेताओं से हिजबुल्ला के खिलाफ कोई बड़ा हमला नहीं करने का आग्रह किया है। अगर इस्राइल हमला करता है तो युद्ध और बढ़ जाएगा।