Loading...

लगातार तेज हो रहा इस्राइल-हमास संघर्ष, युद्ध में अब तक करीब 4,000 लोगों की मौत

Ankita • 16 Oct 2023 • 1 Min Read

गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच भीषण संघर्ष में मरने वालों की संख्या 4,000 के करीब पहुंच गई है, क्योंकि सोमवार को लगातार 10वें दिन भी हिंसा जारी रही। जानकारी के मुताबिक, इस्राइल पर हमास की ओर से हमला शुरू किए अब 10 दिन हो चुके हैं।

इस हमले की वजह से इस्राइल में अब तक 1400 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी तरफ इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में मौतों का आंकड़ा अब 2500 के करीब पहुंच चुका है। दूसरी तरफ 9700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह स्थिति तब है, जब इस्राइल की ओर से गाजा पर सिर्फ हवाई हमले किए गए हैं।

बताया गया है कि इस्राइली सेना जल्द ही गाजा पर समुद्र और जमीनी मार्ग से भी हमला कर सकती है। इन स्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को सतर्क रहने और गाजा में किसी तरह के कब्जे को गलत करार दिया है।