HNN/मंडी
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिशों के कारण पहाड़ों में नमी आ गई है। जिससे कि थोड़ी ही बारिश के होने से भूस्खलन या बाढ़ के होने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश का अंदाज़ा लगाया है और प्रदेश भर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कई क्षेत्रों में तो बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी भी दी गई है।
शिवानी ठाकुर मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मंडी ने बताया है कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जमीन में आद्रता की मात्रा बहुत अधिक है। जिस कारण थोड़ी सी बारिश में भी भूस्खलन और बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। शिवानी ठाकुर ने कहा है कि बीते दिनों में मंडी में बारिश से काफी अधिक नुकसान हो चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिस कारण अगले कुछ दिनों में मौसम में खराबी के चलते लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही एडवाइज़री जारी की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





