Loading...

लग्जरी बस में सवार व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की चरस की खेप

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी की पुलिस टीम ने एक लग्जरी बस में सवार व्यक्ति के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को जाँच की जा रही थी।

इसी बीच एक लग्जरी बस को तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने बस की तलाशी लेना शुरू किया तो एक यात्री पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने जब उसको तोला तो वह 1 किलो 36 ग्राम पाई गई।

मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र राज्य का है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।