Loading...

लडभड़ोल स्कूल की दो छात्राएं ऑनलाइन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के लिए हुई सिलेक्ट

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी एंड इंडिया फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत 8 जून को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की 12वीं कक्षा की छात्रा ईशा राणा और नैंसी ठाकुर ने स्टेट क्वालीफाईंग सेमीफाइनल के दूसरे राउंड पास कर फर्स्ट सेमीफाइनल राउंड में पहुंच कर पूरे प्रदेश सहित स्कूल अपने परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अब इन छात्रों का चयन सैकिंड राउंड के लिए हो गया है। छात्रा ईशा राणा और नैंसी ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय इस उपलब्धि स्कूल के शिक्षक वर्ग सहित अपने परिजनों और अपनी मेहनत लगन और कड़े परिश्रम को दिया है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि 12वीं कक्षा की छात्रा ईशा राणा और नैंसी ठाकुर ने पूरे प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन किया हैं। इस मौके पर डीपीई राजेश कुमार सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने ईशा राणा और नैंसी ठाकुर के परिजनों को बधाई दी है।