Loading...

लडभड़ोल स्कूल के एनएसएस व ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Ankita • 17 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों और ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में इस मतदाता जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।

वहीं एनएसएस स्वयंसेवियों और ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण से लेकर पूरे लडभड़ोल बाजार का चक्कर लगाकर स्थानीय लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया और साथ ही वोटर कार्ड बनाने की लोगों से अपील की।

वहीं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र भागमल ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों और ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों द्वारा लडभड़ोल बाजार में स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे जनवरी माह में 18 साल की आयु पूरी कर रहा है उसको अपना वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ के माध्यम से पटवारी के माध्यम से यह कैंपेन चलाया जाता है और वोट कार्ड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस रैली का यही महत्व है कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान एनएसएस प्रभारी राकेश बरवाल, एनसीसी प्रभारी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।