Loading...

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, पांच जवान लापता

Ankita • 29 Jun 2024 • 1 Min Read

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया। हादसे में सेना के पांच जवानों के लापता होने की सूचना है। दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे।

इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था। अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदी का प्रवाह तेज हो गया।

इसके कारण टी-72 टैंक डूब गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 5 जवान सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।