लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लाखों की ठगी का शिकार हुआ भूतपूर्व सैनिक, कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ…

SAPNA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर का एक भूतपूर्व सैनिक ठगी का शिकार हो गया। जिसके बाद उक्त सैनिक मुंशी राम पुत्र रामका राम निवासी गांव सियोहला डाकघर जुखाला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई परंतु पुलिस द्वारा इस मामले में कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जिसके बाद भूतपूर्व सैनिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

ऐसे में तकरीबन अब 1 साल बाद बिलासपुर की एक अदालत ने पुलिस थाना प्रभारी बरमाणा को आरोपी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 34 व 120बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। मुंशी राम का कहना है कि 3 जनवरी, 2021 को उसे नौकरी के संबंध में एक ई-मेल आई जिसमें कहा गया कि वह अपना बायोडाटा, पासपोर्ट, फोटो तथा पता मेल के माध्यम से भेजें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उपरोक्त दस्तावेज दो आरोपियों की ई-मेल आईडी पर भेज दिए। इस दौरान आरोपियों ने 30,000 रुपए वीजा एप्लीकेशन फीस मांगी जिसे पीड़ित ने उनके खाते में डाल दिया। आरोपियों द्वारा उनसे अलग-अलग तरीके से तकरीबन 10,45,173 रुपए ऐंठ लिए गए। जिसके बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया।

उधर, पीड़ित द्वारा इसको लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई परंतु जब पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया तो पीड़ित कोर्ट पहुंचा। तो वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के आदेशों के बाद अब पुलिस ने भी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]