लाखों रुपए की ठगी के मामले में दिल्ली से नाईजीरियन मूल का व्यक्ति गिरफ्तार
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी की टीम ने लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में नाईजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से मामले में संलिप्त 12 मोबाइल, 2 लैपटाॅप, 9 सिम कार्ड, पैन ड्राइव व नकदी बरामद किए है। बता दें आरोपी को न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दी गई थी कि उसने ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने व कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर 1,25,657 रुपए की धोखाधड़ी की थी।
शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम गठित कर उसे दिल्ली रवाना किया। जिसके बाद वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें आरोपी के खिलाफ मोबाइल नम्बर व बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने की भारत में अभी तक 9 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हैं।