Loading...

लाना चेता में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

Shailesh Saini 19 Apr 2025 Edited 19 Apr Quick read

प्रदीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था

हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की लानाचेता पंचायत के कन्हारी गांव में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (34) पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव कन्हारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में प्रदीप ने अपने साथियों को कुछ दूरी पहले ही उतार दिया था। इसके बाद वह अकेले अपने घर कन्हारी के लिए रवाना हुआ।

इसी बीच अगले मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए प्रदीप को खाई से बाहर निकाला, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

वही प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत भी जारी की गई है। उधर संगड़ाह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।