लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लापता व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में….

SAPNA THAKUR | 20 दिसंबर 2022 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रदीप कुमार (34) पुत्र मस्तराम निवासी घरहू डाकघर डोहग देहरियां 12 दिसंबर से लापता चल रहा था। वही दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले उक्त व्यक्ति की मौत से परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पायेगा। जानकारी अनुसार, प्रदीप कुमार का शव कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत गुम्मर के साथ लगते एनएच पर बनी पुली के नीचे पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत ज्वालामुखी पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि प्रदीप कुमार 12 दिसंबर से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाना में दर्ज थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]