लारजी बांध से सिल्ट निकालने के लिए इस दिन खोले जाएंगे गेट….
प्रशासन की जनता से अपील, ब्यास नदी के किनारे न जाएं लोग
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के द्वारा 30 जून सुबह 6:00 बजे से 1 जुलाई सुबह 6:00 बजे तक बांध में जमा सिल्ट की निकासी करने के लिए सभी गेट खोले जा रहे हैं।
यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने द्वारा दी गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से जनता से अपील की गई है कि वे इस दौरान ब्यास के किनारों पर न जाएं।
मदन कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान लारजी बांध से लेकर पंडोह बांध तक ब्यास नदी के किनारे कोई भी व्यक्ति नहीं जाए और पशुओं को भी नदी के किनारे नहीं छोड़ा जाए ताकि किसी तरह का जान और माल का नुकसान न हो ।