Loading...

लाहड़ और अघार में अवैध निर्माण पर टीसीपी ने जारी किए नोटिस

PARUL • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में लाहड़ और अघार में अवैध निर्माण के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने चार लोगों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें तुरंत निर्माण कार्यों को रोकने और संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, गांव बरोहा में अधिनियम के उल्लंघन के एक अन्य मामले में नियोजन अधिकारी ने पूर्व में जारी नोटिस को वापस लेने का निर्णय लिया है, लेकिन संबंधित जमीन पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

नियोजन अधिकारी ने टीसीपी एक्ट के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर के सभी क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे विभाग के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही निर्माण कार्य आरंभ करें और एक्ट के सभी प्रावधानों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें।