Loading...

लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ़बारी, प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि

Ankita • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

दारचा से आगे मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है। बता दें शिमला में बीते कल बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

वहीं लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ़बारी हुई है। 2 अक्तूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और 3 अक्तूबर के बाद सप्ताह भर के लिए राज्य में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से यह दो-तीन दिनों के भीतर विदा हो जाएगा।

पिछले वर्ष भी 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। मनाली-लेह मार्ग पर वाहन आवाजाही को जिंगजिंगबार से आगे बर्फबारी के चलते रोका गया। बारालाचा दर्रे में बर्फ जमने से दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।