Loading...

लाहौल के गोंधला में हुआ हिमस्खलन, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान

Ankita • 2 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

जिला में लाहौल घाटी के गोंधला के सामने शूलिंग की पहाड़ियों में आज हिमस्खलन हुआ है। हालांकि इस हिमस्खलन से किसी तरह का कोई जान-माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें आसपास गिरे हिमस्खलन का बवंडर उठने से गोंधला के ग्रामीण सहम उठे।

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने चंद्राघाटी आने वाले पर्यटकों को आगाह किया है कि बर्फ देखकर ऊपर पहाड़ की तरफ का रुख न करें। उन्होंने कहा कि अभी पहाड़ बर्फ से ढके हैं और खराब मौसम और तेज धूप से पहाड़ियों से हिमस्खलन का खतरा ज्यादा हो जाता है।