पिछले साल के मुकाबले इस बार मार्च में 15 फीसदी अधिक पहुंचे सैलानी
HNN/ लाहौल-स्पीति
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को आकर्षित कर रही है। बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे है। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को बखूबी मिल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। मनाली में भी इन दिनों काफी तादाद में सैलानियों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बता दें लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। वर्ष 2023 में मार्च महीने में 53,900 से अधिक सैलानी आए थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group