पुलिस ने शिकुंला में बर्फबारी के चलते फंसे नौ मजदूरों को किया रेस्क्यू
HNN/ लाहौल-स्पीति
लाहौल व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में झमाझम मेघ भी बरसे है। जानकारी के मुताबिक, ऊपरी क्षेत्रों में कई जगह काफी ज्यादा बर्फ़बारी हुई है।जिसके चलते कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मार्ग बंद होने से कई लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें पुलिस ने शिकुंला में बर्फबारी के चलते फंसे नौ मजदूरों को रेस्क्यू किया है। यह मजदूर रात को बर्फबारी में फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू कर सकुशल दारचा पहुंचाया गया।
दरअसल, नेशनल हाईवे तीन मनाली-लेह बर्फबारी के चलते दारचा से सरचू के बीच बंद हो गया है। इसके साथ दारचा-शिंकुला सड़क भी बर्फबारी से बंद हो गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सभी लोगों से सड़कों की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group