लाहौल-स्पीति के मडग्रां नाले में आई बाढ़, 10 घंटे अवरुद्ध रहा उदयपुर-किलाड़ मार्ग
HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो गया है और लाहौल घाटी में बीती रात झमाझम बारिश हुई। प्री मानसून की शुरुआत में ही अब नदी नाले उफान पर आ रहे है। लाहौल-स्पीति के उदयपुर के मडग्रां नाले में सुबह करीब 4 बजे बाढ़ आ गई।
हालाँकि बाढ़ से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बाढ़ से उदयपुर-किलाड़ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए करीब 10 घंटों तक बंद रहा।
सूचना मिलने के बाद सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें भेजीं। करीब 10 घंटे बाद मार्ग वाहनों के लिए बहाल हुआ। बता दें इन दिनों बारिश व ग्लेशियरों के पिघलने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना रहता था।