लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लाहौल-स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग दारचा के पास बंद

Ankita | 30 सितंबर 2023 at 12:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश से दो-तीन दिन के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां बनना शुरू हो गई हैं। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की विदाई शुरू होगी। प्रदेश में पांच अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

जानकारी के मुताबिक, लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे मनाली-लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है। बता दें शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा- सरचू- लेह मार्ग बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। दारचा से आगे सूरजताल, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सहित हिमाचल सीमा सरचू में बर्फबारी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे में यह मार्ग दारचा से हिमाचल सीमा सरचू के बीच आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मनाली-लेह सड़क पर दारचा तक छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है। इस मार्ग पर मौसम के मिजाज को देखते हुए लाहौल-स्पीति पुलिस की चेक पोस्ट 16 सितंबर से हटा दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]