HNN/लाहौल-स्पीति
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला लाहौल-स्पीति डॉ. रोशन लाल ने बताया कि 3 मार्च को पल्स पोलियो अभियान होना था जोकि भारी बर्फबारी की वजह से स्थगित करना पड़ा है। अब इस पल्स पोलियो अभियान को जिला लाहौल-स्पीति में 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान में 50 बूथों में 1270 बच्चों (लाहौल-641, स्पीति- 629) को 7 अप्रैल को सभी बूथ में तथा 8 और 9 अप्रैल को घर-घर जाकर पोलियों की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी तरह के लॉजिस्टिकस तथा पोलियो वैक्सीन को 7 अप्रैल से पहले हर पोलियो बूथ तक पहुंचा दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आप 7 अप्रैल को 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवाई अवश्य पिलाएं।

