लीट और पैट के लिए इस दिन से करें आवेदन, मई में होगी प्रवेश परीक्षा…
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 2023 के लिए 28 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे है। बता दें तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दो और तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए सीटें भरता है।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए 26 मई को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक परीक्षा होगी।
इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने फिर से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 28 मार्च से आवेदन मांगे जाएंगे।