Loading...

लेह से दिल्ली को चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा बंद, अब इस माह से चलेगी…….

Ankita • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली रूट की बस सेवा को आगामी सीजन तक के लिए बंद कर दिया है। देश-विदेश के पर्यटक और आम यात्री अब देश के सबसे लंबी और कई दर्रों के रोमांच भरे सफर का अनुभव नहीं ले सकेंगे।

बता दें 15 सितंबर से केलांग-सरचू के रास्ते लेह के लिए यह मार्ग अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। वहीं इस बार आपदा के चलते हिमाचल सीमा सरचू के रास्ते लेह- दिल्ली रूट की यह बस सीजन में महज 38 दिन ही चली है।

यह बस अब अगले सीजन में लेह से दिल्ली को शुरू होगी। आपदा के कारण सवारियां नहीं मिलने से यह बस अभी लेह के बजाय केलांग से दिल्ली चल रही है। जबकि 15 नवंबर के बाद बस मनाली से आरंभ की जाएगी। बता दें इस बार लेह-दिल्ली रूट पर 8 जून को बस सेवा आरंभ हुई थी।