लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लैड की चोरी करने के आरोप में पांच आरोपी किए गिरफ्तार

PARUL | 31 दिसंबर 2023 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत लीव गार्ड एनर्जी उद्योग से लैड चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पाँचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र अवदेश यादव निवासी सितापुर यूपी, मेराज अली पुत्र नन्हे मिया निवासी सीतापुर यूपी, अजय कुमार पुत्र भोला निवासी सीतापुर यूपी, अरविंद कुमार पुत्र देशराज निवासी मैनपुरी यूपी और प्रमोद चौधरी पुत्र लौरीक चौधरी निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी के प्रबंधक द्वारा कंपनी से 1350 किलो लैड की 51 सिल्ली लैड की चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर पुलिस थाना बद्दी की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर कर दी थी। जांच के दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और निजी कंपनी में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी तथा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिसके बाद उन्होंने पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]