लैब टेक्नीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी, इस दिन तक करवाएं…..
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 29 पद बैचवाइज आधार पर भरे जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की सूरत में 23 नवंबर तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएसएचपी पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार नजदीकी रोजगार कार्यालय में 24 नवंबर तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के पदों के लिए जून 2016 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र हैं। जबकि सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग, दिव्यांग, एससी, एसटी और ओबीसी के पदों के लिए जून 2023 बैच और एससी बीपीएल के लिए जून 2022 तक के बैच के उम्मीदवार पात्र होंगे।