लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ankita | 21 फ़रवरी 2024 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे रजिल सयानी ने रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज अमीन सयानी के निधन की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ बरसों से सयानी की तबियत सही नहीं थी। इस दौरान अमीन सयानी को मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया।

बता दें अमीन सयानी देश के ऐसे पहले रेडियो स्टार रहे हैं, जिनका बड़े-बड़े फिल्म स्टार भी सम्मान करते थे। बता दें, अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]