लोकसभा की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी और संगठन मजबूती प्रदान करने में जुट गए हैं। रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत निरंतर लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उनके साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी सांझा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए एक लाख साठ हजार रुपए दे रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिनके पास अपना शौचालय नहीं है उनको शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए दे रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिनके पास अपना गैस कनेक्शन नहीं है उनके लिए 12 हजार रुपए दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिनके पास अपना गैस कनेक्शन नहीं है उनको गैस कनेक्शन भी मुफ्त वितरित किए गए हैं और इसके साथ ही वार्षिक तीन सिलेंडर भी मुफ्त वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर मलिक को वार्षिक 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं ताकि किसान इन पैसों से बीज इत्यादि खरीद सके। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन भी वितरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि और भी बहुत सारी जनकरियाणकारी योजनाएं हैं जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इसी तर्ज पर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा था। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है तब से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी है जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।
रावत ने बताया कि भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जिसको देखते हुए भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी की सरकार से मोह भंग हो चुका है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की जनता को झूठी गारंटी देकर वायदा खिलाफी की है।