Loading...

लोकसभा चुनावों से पहले हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

नादौन के 6 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बता दें लोकसभा चुनाव आने वाले है और इससे पहले ही हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है।

कांग्रेस में शामिल हुए 6 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान व पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के पीए रह चुके रफीक पोसवाल, भाजपा के एक्स सर्विसमेन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद।