लोकसभा चुनाव के चलते लाइसेंस धारक पुलिस थाने में जमा करवाएं हथियार
HNN/ शिमला
लोकसभा चुनाव के चलते चौपाल, नेरवा और कुपवी में लाइसेंस धारकों को हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाने होंगे।
डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए हथियार ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
जमा हथियार लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित व्यक्ति को लौटा दिए जाएंगे।
